अलवरधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
एसडीएम कार्यालय में सजा होली मिलन समारोह, सौहार्द और एकता का दिया संदेश

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
टपूकड़ा, एसडीएम कार्यालय परिसर में मंगलवार को होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कपिल चौहान एवं सभी अधिवक्ताओं द्वारा किया गया, जिसमें शहर के प्रतिष्ठित नागरिकों ने भाग लेकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। समारोह में भाजपा नेता एवं समाजसेवी टीटू गर्ग, रणवीर सिंह, देवेंद्र शर्मा, हरदीप पार्षद, उत्तम गुप्ता, धीरज, लवकेश चौहान, नंदू जी, उमेश जी, हितेश (अधिवक्ता), पंकज यादव (पत्रकार) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कपिल चौहान ने कहा कि होली का पर्व आपसी मतभेदों को भुलाकर प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने का संदेश देता है। उन्होंने सभी से समाज में सकारात्मक वातावरण बनाए रखने की अपील की। समारोह में सौहार्दपूर्ण वातावरण के बीच रंगों के इस पर्व को प्रेम और एकता के प्रतीक के रूप में मनाया गया, जो सामाजिक समरसता का प्रेरक उदाहरण बना। 🌸 रंगों का त्योहार, प्रेम और एकता का प्रतीक होली मिलन समारोह बना सौहार्द का संदेशवाहक।

Subscribe to my channel


