ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी ब्लास्ट में 9वीं मौत

*90 फीसदी झुलसे युवक ने दिल्ली में तोड़ा दम, मृतकों की संख्या बढ़ी*

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

 

भिवाड़ी, 27 फरवरी । खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा-कारौली औद्योगिक क्षेत्र में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। गुरुवार सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती एक और घायल युवक जुन्नू ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार 16 फरवरी को हुए इस हादसे में 7 लोग मौके पर ही जिंदा जल गए थे। घटना के बाद चार गंभीर घायलों को दिल्ली रेफर किया गया था। भिवाड़ी पुलिस के एएसपी अतुल साहू ने बताया कि पिछले चार दिनों में दो घायलों की मौत हो चुकी है, जबकि दो अन्य को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

90 फीसदी तक झुलसा था युवक

गुरुवार को मृत घोषित किए गए जुन्नू को हादसे वाले दिन ही दिल्ली रेफर किया गया था। वह पिछले करीब 10 दिनों से आईसीयू में भर्ती था। चिकित्सकों के अनुसार वह लगभग 90 प्रतिशत तक झुलस गया था और उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था।

गौरतलब है कि अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री में हुए इस धमाके ने औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस और प्रशासन की ओर से मामले की जांच जारी है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button