LIVE TVअपराधजम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़
पुंछ में 5 ग्राम ‘चिट्टा’ के साथ ड्रग तस्कर गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ
पुंछ, 26 फरवरी 2026। जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत District Police Poonch को एक और सफलता मिली है। पुलिस स्टेशन मेंढर की टीम ने नकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को हिरोइन जैसे नशीले पदार्थ (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस टीम संगाला मोड़, बेहरा इलाके में नाका चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मेंढर शहर की ओर से सखी मैदान की तरफ जा रहा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर छिपने और भागने की कोशिश करने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान गुलाम मुस्तफा पुत्र मोही-उद-दीन, निवासी उछाड़, तहसील मंकोट के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसकी पैंट की जेब से एक काले रंग की गांठदार पॉलीथिन बरामद हुई, जिसमें करीब 5 ग्राम हिरोइन जैसा पदार्थ (चिट्टा) पाया गया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Subscribe to my channel


