खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
वर्ष 2026 के लिए स्थानीय अवकाश सूची में आंशिक संशोधन
मेला बाबा मोहनराम काली खोली के स्थानीय अवकाश की तिथि में संशोधन, 5 मार्च को रहेगा स्थानीय अवकाश

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
खैरथल-तिजारा, 25 फरवरी। जिला प्रशासन द्वारा वर्ष 2026 के लिए पूर्व में घोषित स्थानीय अवकाश सूची में आंशिक संशोधन किया गया है। शासन सचिव, सामान्य प्रशासन (ग्रुप-6) विभाग, राजस्थान सरकार, जयपुर की विज्ञप्ति दिनांक 16 अक्टूबर 2025 के बिन्दु संख्या 3 के अनुसरण में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने जिले में कैलेंडर वर्ष 2026 (ग्रेगोरियन) ईस्वी, शक संवत 1947-1948 के दौरान निम्नानुसार स्थानीय अवकाश घोषित/संशोधित किया गया है—
• मेला बाबा मोहनराम काली खोली
पूर्व घोषित तिथि 06 मार्च 2026 के स्थान पर अब 05 मार्च 2026 (गुरुवार) को स्थानीय अवकाश रहेगा।
• मेला श्री हनुमान जी महाराज
इस अवसर पर 15 सितम्बर 2026 (मंगलवार) को स्थानीय अवकाश रहेगा।
उक्त संशोधन के अनुसार जिले के समस्त राजकीय कार्यालयों एवं संस्थानों में स्थानीय अवकाश प्रभावी रहेगा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि संशोधित तिथि के अनुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।
Subscribe to my channel


