पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

लोकायुक्त पुलिस का बड़ा एक्शन रंगे हाथ सरपंच हुआ गिरफ्तार

लोकेशन=शाहनगर।मध्य प्रदेश पन्ना

संवाददाता=सुधीर अग्रवाल

*लोकायुक्त पुलिस का बड़ा एक्शन रंगे हाथ सरपंच हुआ गिरफ्तार*

कपिलधारा कूप स्वीकृति के नाम पर रिश्वत लेते पहली बार सरपंच रंगे हाथों गिरफ्तार।

 लोकायुक्त सागर ने आज बुधवार 25 फरवरी को एक बड़ी सफलता हासिल की है। महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देश एवं उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त पुलिस ने ग्राम पंचायत चौपरा के सरपंच को ₹5,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा है।

आवेदक नंदलाल राठौर (निवासी ग्राम चौपरा) ने अपनी एक हेक्टेयर कृषि भूमि पर सिंचाई की सुविधा के लिए कपिलधारा योजना के तहत कूप (कुएं) निर्माण हेतु आवेदन किया था। कूप निर्माण की स्वीकृति जनपद पंचायत शाहनगर से मिल चुकी थी और इसका कार्य मनरेगा के तहत होना था। हितग्राही का आरोप है कि जब उसने कार्य शुरू करने के लिए ग्राम पंचायत चौपरा के सरपंच जगत आदिवासी से संपर्क किया, तो सरपंच ने कार्य शुरू करने की अनुमति देने के बदले 11,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।

सरपंच द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत नंदलाल राठौर ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त सागर से की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया गया। आज जैसे ही आवेदक ने सरपंच जगत आदिवासी को रिश्वत की पहली किस्त के रूप में ₹5,000 सौंपे, पहले से तैनात लोकायुक्त की टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। घटना के बाद पूरे जनपद कार्यालय में हड़कंप के हालात हो गये और जनपद में पदस्थ कर्मचारी इधर-उधर भागते नजर आए फिलहाल लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाही जारी है।

इस कार्यवाही में निरीक्षक कमल सिंह उइके, निरीक्षक रंजीत सिंह एवं लोकायुक्त सागर का स्टाफ मोजूद रहा।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button