बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बालोतरा: महावीर इंटरनेशनल वर्धमान केंद्र ने जिला नाहटा अस्पताल को 555 शव वस्त्र भेंट किए

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा, राजस्थान। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल करते हुए महावीर इंटरनेशनल वर्धमान केंद्र द्वारा आज राजकीय जिला नाहटा अस्पताल परिसर में पीएमओ डॉ. संदीप कुमार देवत को 555 शव वस्त्र (कफ़न) भेंट किए गए। इस सेवा कार्य की अस्पताल प्रशासन और स्थानीय लोगों ने सराहना की।
केंद्र के सचिव सुरेश गोठी ने बताया कि जरूरतमंद परिवारों को अंतिम संस्कार के समय होने वाली कठिनाइयों को देखते हुए यह सेवा कार्य किया गया है, ताकि जरूरतमंदों को सम्मानजनक अंतिम विदाई मिल सके।
इस कार्यक्रम में केंद्र के अध्यक्ष अशोक चोपड़ा, संस्थापक सदस्य पवन नाहटा, कोषाध्यक्ष राजेश बांठिया, उमाशंकर टिंबरेवाल, ललित छाजेड़, कांतिलाल ढेलडिया, प्रवीण भंसाली, महावीर लूंकड व डॉ. राजेंद्र पालीवाल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
पीएमओ डॉ. संदीप कुमार देवत ने महावीर इंटरनेशनल वर्धमान केंद्र के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल समाज में मानवता और सहयोग की भावना को मजबूत करती है। उन्होंने केंद्र के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
यह कार्यक्रम सामाजिक सरोकार और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण रहा, जिसकी स्थानीय नागरिकों ने भी प्रशंसा की।

Subscribe to my channel


