उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती में डी.सी.सी./डी.एल.आर.सी. बैठक सम्पन्न, योजनाओं में 100% लक्ष्य हासिल करने के निर्देश

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 24 फरवरी 2026 (सू.वि.)
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय डी.सी.सी./डी.एल.आर.सी. बैठक का आयोजन जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न बैंकिंग एवं वित्तीय योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वार्षिक ऋण योजना के निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विशेष रूप से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, पीएम स्वनिधि योजना, पशुपालन, मत्स्य विभाग तथा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को प्राथमिकता से ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक में बैंक ऋण वितरण, सीडी रेशियो और वित्तीय समावेशन योजनाओं की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी बैंक शाखा प्रबंधकों को लंबित ऋण आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण करने और शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में बेहतर प्रगति सुनिश्चित करने को कहा।
जनप्रतिनिधियों ने बैठक में जनता की समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया, जिन्हें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों और सुझावों का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए गए।
बैठक का संचालन एलडीएम आर.एन. मौर्या ने किया। इस दौरान सीडीओ सार्थक अग्रवाल, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, अग्रणी बैंक अधिकारी नम्रता किरण, डीडीएम नाबार्ड मनीष कुमार, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, डीएचओ अरुण कुमार त्रिपाठी, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. राजमंगल चौधरी, उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप सहित जनप्रतिनिधि व संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


