उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़रोज़गार
बस्ती में मार्च में लगेगा वृहद रोजगार मेला, 20 से अधिक कंपनियां देंगी नौकरी के अवसर

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 24 फरवरी 2026 (सू.वि.)
जनपद बस्ती में बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए मार्च 2026 में एक वृहद रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई मिशन रोजगार समिति की बैठक में दी गई।
बैठक में जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा ने बताया कि प्रस्तावित रोजगार मेले में 20 से अधिक विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां भाग लेंगी और जनपद के बेरोजगार युवाओं का इंटरव्यू लेकर उन्हें नौकरी देने का अवसर प्रदान करेंगी।
उन्होंने जनपद के निजी उद्योगपतियों, व्यापारियों और बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से भी अपील की कि यदि उन्हें कुशल या अकुशल श्रमिकों तथा कर्मचारियों की आवश्यकता हो, तो वे अपनी रिक्तियों के साथ इस रोजगार मेले में शामिल होकर युवाओं को रोजगार दें।
🎯 युवाओं को मिलेगा बड़ा मौका
इस रोजगार मेले का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को उनके ही जिले में रोजगार उपलब्ध कराना और कंपनियों को योग्य मानव संसाधन उपलब्ध कराना है। इससे जिले में रोजगार के अवसर बढ़ने और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।

Subscribe to my channel


