नीमचब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

चंबल नदी पर बनेगा सीतामऊ–चौमेहला गंगधार मार्ग का नया पुल, विधायक हरदीप सिंह डंग ने किया भूमिपूजन

संवाददाता दशरथ माली

 

सुवासरा। क्षेत्र के लिए बहुप्रतीक्षित सीतामऊ–चौमेहला गंगधार मार्ग पर चंबल नदी पर बनने वाले धतुरिया पुल के निर्माण कार्य का भूमिपूजन सोमवार को क्षेत्रीय विधायक हरदीप सिंह डंग ने किया। लंबे समय से लंबित इस महत्वपूर्ण परियोजना को तकनीकी पुनरीक्षित स्वीकृति मिलने के बाद अब निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है।

करीब 40 करोड़ 53 लाख 80 हजार रुपये की लागत से बनने वाला यह पुल सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएगा। पुल बनने से सीतामऊ, चौमेहला और गंगधार के बीच आवागमन सुगम होगा तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को भी बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा।

भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक हरदीप सिंह डंग ने कहा कि यह पुल क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जो अब पूरी होने जा रही है। उन्होंने बताया कि पुल निर्माण से व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी होगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। क्षेत्रवासियों ने पुल निर्माण शुरू होने पर खुशी जताते हुए सरकार और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button