उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
जयन्ती पर संत गाडगे को किया नमन्ः सौंपा 4 सूत्रीय मांग पत्र

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती (वेदांत टाइम्स /बस्ती टाइम्स 24)। सोमवार को सन्त गाडगे रजक सुधार समिति के महामंत्री राजू कन्नाजिया संयोजन में महान संत गाडगे के जयन्ती अवसर पर उन्हें याद किया गया। कटरा पानी की टंकी के निकट स्थित संत गाडगे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोगों ने उनके योगदान पर विमर्श किया। समिति के महामंत्री राजू कन्नाजिया ने नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा को 4 सूत्रीय मांग पत्र देकर पानी की टंकी के निकट स्थित संत गाडगे की प्रतिमा स्थल को संत गाडगे चौराहा किये जाने, हाई मास्क लाइट लगाने, किसी एक पार्क का नाम संत गाडगे पार्क किये जाने, मड़वानगर मार्ग पर स्मृति द्वार लगाये जाने, धोबी घाट पर बने रैन बसेरा की मरम्मत आदि की मांग शामिल है।
नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने मांग पत्र लेते हुये कहा कि आवश्यकतानुरूप प्राथमिकता से मांगों को पूरा कराया जायेगा। कहा कि संत गाडगे सामाजिक विषमताओं के खिलाफ संघर्ष करने वाले संत थे। मानवता ही उनके लिए सबसे बड़ा धर्म था। समाज के लोगों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है।
राजू कन्नौजिया ने कहा कि संत गाडगे जी महाराज का जन्म 23 फरवरी 1876 को महाराष्ट्र के अंजनगांव (अमरावती) के सुरजी तालुका के शेडगाओ ग्राम में एक धोबी के परिवार में हुआ था। ज्ञानार्जन से उन्हें जो पैसे प्राप्त होते थे, उससे गांव में स्कूल, धर्मशाला, अस्पताल और जानवरों के रहने योग्य घर बनवाते थे। गाडगे महाराज लोगों को कठिन परिश्रम, साधारण जीवन और परोपकार की भावना का पाठ पढ़ाते थे और हमेशा जरूरतमंदों की सहायता करने को कहते थे। वे जब किसी गांव में प्रवेश करते, वहां की गंदी गलियों की सफाई शुरू कर देते थे। ऐसे महान संत के जीवन से हम सबको प्रेरणा लेनी चाहिये।
जयन्ती अवसर पर महान संत गाडगे को नमन् करने वालों में मुख्य रूप से डा. राकेश कुमार कन्नौजिया, दुर्गेश कन्नौजिया, प्रमोद कन्नौजिया, संजय कुमार, जगदीश शर्मा, राजेन्द्र, डब्लू श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र कुमार, रमेश चन्द्र, अजय कुमार, दुर्गेश कुमार, नरेन्द्र कुमार, कन्हैयालाल, प्रदीप कुमार, अमित कुमार, प्रवीन, सत्य प्रकाश, अर्जुन चौधरी, शिवसागर, राम सुमिरन, राहुल, जितन्द्र, राधेश्याम, अरूण कुमार, रामचन्दर, दिनेश कुमार,श्याम सुन्दर, अशोक, संदीप, जितेन्द्र, ओम प्रकाश, उमेश, पाण्डव, दिनेश चन्द्र, राम विलास, अंगद, के साथ ही अनेक सामाजिक संगठनों के लोग उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


