अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

टपूकड़ा में लापता युवक का शव मिलने का मामला, मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

टपूकड़ा। कस्बे में लापता युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने के मामले में थाना पुलिस ने मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार कस्बे के टंकी वाली गली निवासी मनीष पुत्र बॉबी गुंवारिया 19 फरवरी की शाम से लापता था। 21 फरवरी को उसका शव खुशखेड़ा रोड स्थित पानी की टंकी के पास मिला। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम की मांग की थी।
इस संबंध में कस्बे के गणमान्य नागरिकों ने पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह से मुलाकात कर पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराने की मांग की, जिस पर प्रशासन ने तुरंत मेडिकल बोर्ड गठित किया।
मेडिकल बोर्ड में डॉक्टर विजयपाल, मनीष मीणा और नितेश रावत शामिल रहे। डॉक्टर विजयपाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट 2–3 दिन में आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, तीन दिन में खुलासे की मांग
घटना को लेकर कस्बे में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों और नेताओं ने थाना परिसर पहुंचकर पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
इस दौरान इमरान खान, कालू महाजन और पवन खटाना सहित ग्रामीणों ने प्रशासन को तीन दिन में मामले का खुलासा करने का समय दिया।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने टपूकड़ा श्मशान घाट स्वर्गआश्रम में युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।
पुलिस जांच जारी
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत से इलाके में चर्चा और तनाव का माहौल बना हुआ है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button