उत्तर प्रदेशऔरैयादेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़
औरैया: अयाना रोड स्थित शिव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिवस पर भव्य सम्मान समारोह

औरैया, अयाना रोड (ग्राम कस्बा जाना): जनपद औरैया के अयाना रोड स्थित ग्राम कस्बा जाना के शिव मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महापुराण के अंतिम दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गौ रक्षा दल भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा रविंद्र दास ठाकुर जी महाराज एवं अन्य पदाधिकारियों ने सहभागिता की।
समारोह के दौरान व्यास पीठ का विधिवत पूजन किया गया तथा व्यासाचार्य पंडित नर्मदा प्रसाद त्रिपाठी को फूलमाला और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर “गौ आवाहन सम्मान” के पत्रक भी वितरित किए गए और गौ संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में देवतुल्य परीक्षित के रूप में श्रीमती संध्या सेंगर (पत्नी यतेंद्र सिंह सेंगर उर्फ शीलू सेंगर) तथा आयोजक श्रीमती रमलेश सेंगर (पत्नी चंद्र भूषण सिंह सेंगर उर्फ लला सेंगर, फरिहा वाले) विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
इस दौरान गौ रक्षक अक्षय ठाकुर, आशुतोष दुबे, शनि कुमार, मुन्ना कुमार, जगत सिंह सेंगर एवं रितिक राजपूत सहित अनेक गौ सेवकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन “जय गौ माता”, “जय श्री सीताराम” और “जय गिरनारी” के उद्घोष के साथ हुआ। उपस्थित वक्ताओं ने गौ हत्या पर रोक लगाने और गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग भी रखी।
समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धार्मिक वातावरण को और भी भक्तिमय बना दिया।

Subscribe to my channel


