अलवरब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थानशिक्षा

जेवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिछाला में प्रतिभा सम्मान व वार्षिकोत्सव की धूम

मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ, विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

तिजारा। तिजारा विधानसभा क्षेत्र के बिछाला स्थित जे वी एन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि यूएनओ मिंडा ग्रुप के रीजनल हेड एचआर अमित यादव, टपूकड़ा राजकीय अस्पताल के प्रभारी अधिकारी डॉ. राहुल गोयल तथा इनाल्को मेटल के महाप्रबंधक मनोज यादव ने विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति, सामाजिक जागरूकता और शिक्षाप्रद विषयों पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अभिभावकों व अतिथियों का मन मोह लिया। तालियों की गूंज के बीच बच्चों की प्रतिभा की सराहना की गई।

मुख्य अतिथि अमित यादव ने विद्यार्थियों व अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में रुचि रखना भी आवश्यक है, जिससे बच्चों का शारीरिक एवं सर्वांगीण विकास संभव हो सके। विशिष्ट अतिथि व भाजपा नेता देशपाल यादव ने विद्यालय संचालिका श्रीमती ज्योति यादव एवं प्रबंधक हरपाल यादव को सफल संचालन, उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणाम और सांस्कृतिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका के लिए बधाई दी।

विद्यालय संचालिका श्रीमती ज्योति यादव ने कहा कि विद्यालय में पढ़ाए गए विषयों का घर पर नियमित अध्ययन करने से बच्चों में उल्लेखनीय सुधार होता है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधक हरपाल यादव ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विद्यालय निदेशक राजेंद्र यादव, डॉ. राहुल गोयल, रक्तवीर रामनिवास यादव, नीरज भारद्वाज, देशपाल यादव, रतिराम यादव, भूपेंद्र सर, करण सिंह, रामपाल सिंह मुंडाना, धर्मेंद्र यादव, शिव यादव, विकास यादव, राजेश यादव, इंस्पेक्टर वीरेन, प्रमोद नागर सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, अभिभावक, विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button