उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना ने किया बूथों का निरीक्षण

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 22 फरवरी 2026। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत कृत्तिका ज्योत्स्ना ने बस्ती सदर क्षेत्र स्थित शिवहर्ष किसान इंटर कॉलेज तथा विकास प्राधिकरण परिसर में बनाए गए मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मतदेय स्थलों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, मतदाता सूची के अद्यतन कार्य, बीएलओ की उपस्थिति तथा प्राप्त दावों और आपत्तियों के निस्तारण की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने पाया कि सभी बीएलओ के पास 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची तथा पर्याप्त संख्या में फार्म-6, 7 और 8 उपलब्ध थे।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत सभी पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाए और कोई भी योग्य व्यक्ति छूटने न पाए। उन्होंने बूथ स्तर अधिकारियों (BLO) से घर-घर सत्यापन कार्य को गंभीरता से पूरा करने तथा लोगों को मताधिकार के प्रति जागरूक करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि आगामी चुनावों में प्रत्येक पात्र नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।
इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


