खेलब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

मालपुरा टीम ने तावडू क्रिकेट टीम 13 रनों से हरा कांटेदार मुकाबला जीता

*मैन ऑफ द मैच एवं बेस्ट गेंदबाज केजे जांगिड़, बेस्ट बल्लेबाज दिनेश बेदी, बेस्ट फाइटर जब्बार सरपंच बने* *केजे जांगिड़ और दिनेश बेदी में शानदार 126 रन की साझेदारी बनी मालपुरा की जीत का आधार*

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

 

भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब, सर्व सेवा संस्थान और मानव मंगल विकास समिति के सदस्यों द्वारा मालपुरा इलेवन और ताबरू पंटर इलेवन की क्रिक्रेट टीमों में 20-20 मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन एवीआर क्रिकेट अकैडमी ग्राउंड भिवाड़ी खोरी बॉर्डर के पास खोरी कलां में किया गया! एवीआर ग्राउंड के संचालक संजय यादव ने बताया कि मालपुरा क्रिकेट टीम के कप्तान ललित ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में 161 रन बनाकर ऑल आउट हो गए जिसमें केजे जांगिड़ ने बेहतरीन पारी खेलते हुए 69 रन, टीम के सीनियर खिलाड़ी दिनेश बेदी ने कलात्मक स्ट्रोक खेलते हुए नाबाद 45 रन, हिमांशु ने 13 रन बनाए इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं पाया 6 खिलाड़ी तो जीरो पर ही आउट हो गए शुरुआती चार ओवर में 29 रन पर पांच आउट हो जाने के बाद केजे जांगिड़ और सीनियर खिलाड़ी दिनेश बेदी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 126 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर सम्मानजनक 161 रन तक पहुंचाया और तावडू क्रिकेट टीम के गेंदबाज विकास यादव और जब्बार सरपंच ने 3-3 विकेट और कप्तान जसवंत जांगड़ा ने दो विकेट लिए! इसके जवाब में तावडू क्रिकेट टीम 20 ओवर में 148 रन बना कर ऑल आउट हो गई और मालपुरा क्रिकेट टीम ने 13 रन से कांटेदार मैच जीत लिया, जिसमें तावडू क्रिकेट टीम के बल्लेबाज जब्बार सरपंच ने संघर्ष करते हुए 64 रन की लाजवाब पारी खेली, हनीश ने 27 रन, वारिस खान ने 18 रन, राकेश ने 9 रन और सचिन शर्मा ने 6 रन बनाए इसके अलावा सभी बल्लेबाज कुछ ज्यादा नहीं कर सके! मालपुरा क्रिकेट टीम के गेंदबाज केजे जांगिड़ ने 3 विकेट, महेंद्र, संजय यादव, चेतन ने 2-2 विकेट और विकास कटारिया ने एक विकेट लिया और मैन ऑफ द मैच केजे जांगिड़, बेस्ट बल्लेबाज दिनेश बेदी, बेस्ट फाइटर जब्बार सरपंच बने और उन्हें ट्रॉफी देकर सम्मानित भी किया गया ! भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब, सर्व सेवा संस्थान, भिवाड़ी स्पार्टन एवं मानव मंगल विकास समिति के सदस्यों द्वारा सभी खिलाड़ियों को रिफ्रेशमेंट दी गई ! इस मौके पर भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष दिनेश बेदी, संजय यादव कप्तान ललित, कप्तान जसवंत जांगड़ा, केजे जांगड़ा, जब्बार सरपंच, हिमांशु, अमित, विकास, संदीप, महेंद्र, चेतन, राकेश चौधरी, वारिस खान, सचिन, शाहिद, विकास यादव, सचिन शर्मा, देवेंद्र जांगड़ा और राकेश सहित भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब, सर्व सेवा संस्थान, और मानव मंगल विकास समिति के कई सदस्य और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे!

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button