बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
बीकानेर में कांग्रेस की तैयारियां तेज, 28 फरवरी को भीनासर में होगी विशाल जनसभा

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर, 22 फरवरी 2026।
पंचायतीराज और निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने बीकानेर जिले में अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) की मासिक बैठक रविवार को रानी बाजार स्थित देहात कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक में 28 फरवरी को नोखा रोड, भीनासर में प्रस्तावित विशाल जनसभा की तैयारियों और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में बताया गया कि जनसभा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा संबोधित करेंगे।
संगठन मजबूत करने और चुनावी रणनीति पर चर्चा
जिला अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि पंचायत और निकाय चुनावों में कांग्रेस का परचम फहराना ही लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी मजबूत होगी और विकास व जनसेवा की राजनीति को आगे बढ़ाया जाएगा।
कांग्रेस नेता मदनगोपाल मेघवाल ने कहा कि 28 फरवरी की जनसभा संगठन के लिए मील का पत्थर साबित होगी और इसमें बड़ी संख्या में पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों, युवाओं, महिलाओं और आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
इन नेताओं ने भी रखे विचार
बैठक में भूदान आयोग अध्यक्ष लक्ष्मण कड़वासरा, पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल, उरमूल डेयरी चेयरमैन नोपाराम जाखड़, पूर्व शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत, पूर्व जिला प्रमुख सुशीला सींवर, पीसीसी महासचिव जियाउर रहमान, पीसीसी सचिव शिवलाल गोदारा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष भंवरलाल कूकणा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शांति बेनीवाल, सेवादल अध्यक्ष रामनिवास गोदारा सहित कई पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे।
बैठक में एआईसीसी के निर्देशानुसार जिला, ब्लॉक और मंडल स्तर पर संगठन सृजन तथा नियमित मासिक बैठकों का निर्णय लिया गया। साथ ही वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सुषमा बारूपाल के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
जिला महासचिव (संगठन) प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि अम्बाराम इणखिया, भगवान नाथ सिद्ध, मूलाराम मेघवाल, अर्जुनराम कूकणा, गुमानाराम जाखड़, पृथ्वीराज कूकणा, रामलक्ष्मण गोदारा, खैराज चौधरी, जहूरदीन, धाई देवी, शिवओम प्रकाश गोदारा, शलिना खान, डॉ. प्रीति मेघवाल, महेन्द्र कूकणा, धर्मचंद चौधरी, प्रेम प्रकाश सारण, पूनमचंद भाम्भू, एड. संजय गोयल, रामनिवास तर्ड, मदनलाल चौहान, पन्नाराम नायक, अमरीक सिंह, शैलेन्द्र कुमार यादव, गणेश डूडी, प्रेमकुमार, अजय सिद्ध, राजेश गोयल, सैयद जफर शाह, याकूब अली, रामदयाल बेनीवाल, राजपाल कुल्हरी, सीताराम डूडी, गोपीराम गोदारा, हंसराज बिश्नोई सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे। मंच संचालन मुरली गोदारा ने किया।

Subscribe to my channel


