खैरथल- तिजारादेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

छुआछूत मुक्त भारत का संकल्प, डुमेडा में विराट हिंदू सम्मेलन

संतों ने सामाजिक एकजुटता और समरसता का किया आह्वान

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

कोटकासिम। खंड कोटकासिम के पुर मंडल व लाडपुर मंडल के गांव डुमेडा में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने छुआछूत मुक्त भारत का संकल्प लिया। सम्मेलन में वक्ताओं ने जातिगत भेदभाव को समाज के लिए विघटनकारी बताते हुए सामाजिक समरसता और एकजुटता को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया।

सम्मेलन में संत श्री उदय दास जी महाराज (जलालपुर), श्री भास्कर जी महाराज (मनन दीप, कोटकासिम), श्री विजय जी (गौ सेवक, किशनगढ़ बास), प्रहलाद सिंह जी, दुलीचंद जी, अध्यक्ष शहजाद सिंह जी, श्री कृष्ण कुमार जी (श्याम मंदिर पुजारी), समाजसेवी लक्ष्मण जी, ब्रहम (टेंट हाउस), बदन सिंह जी (अध्यापक), सुरज शर्मा, घनश्याम शर्मा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की कोटकासिम संचालिका ब्रह्माकुमारी रेखा दीदी ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर आध्यात्मिक एकता और नैतिक मूल्यों पर बल दिया। ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियों की उल्लेखनीय उपस्थिति ने आयोजन को सफल बनाया। गो संवर्धन विभाग संयोजक विजय पाल जी ने कहा कि जाति-पांति में बंटा समाज कभी संगठित नहीं हो सकता। राष्ट्र प्रथम की भावना से ही देश उन्नति के शिखर तक पहुंच सकता है। उन्होंने भारतीय संस्कृति, भाषा, खान-पान और वेशभूषा पर गर्व करने का आह्वान किया।

सम्मेलन में गांव की मातृशक्ति, बुजुर्गों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। वक्ताओं ने ‘पंचपरिवर्तन’ के विषयों को जीवन में अपनाने का संदेश देते हुए सामाजिक सुधार, सांस्कृतिक चेतना और संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया। मंडल पालक एवं कार्यकर्ताओं ने पंच परिवर्तन को आत्मसात करने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी संतों, अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए सामाजिक समरसता के इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने की बात कही।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button