बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

नोखा रोड़ चैंबर मामले से जुड़ी बड़ी ख़बर: निगम ही था अंधेरे में, चैंबर के तार जुड़े हैं फाइबर की बड़ी कंपनी से, मतलब अब शहर में कुछ भी हो सकता है

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

गंगाशहर नोखा रोड़ स्थित मोहिनी पैलेस के आगे जमीन से एक फीट ऊपर उठे चैंबर को खोलने पर कहानी कुछ और ही सामने आई है। युवा नेता हेमंत कातेला द्वारा लगातार इस खतरनाक समस्या के निदान हेतु आवाज उठाई जा रही थी। नगर निगम को भी लिखित शिकायत दी गई। लेकिन सुनवाई नहीं हुई। कुछ दिन पहले एक कार चैंबर में अटक गई, कार को काफी नुक्सान हुआ। इसके बाद लोग जमा हुए। हेमंत ने फिर आवाज उठाई।

इतना कुछ होने के बाद नगर निगम ने मामले में संज्ञान लिया। बुधवार दोपहर चैंबर को ठीक करने हेतु निगम ने कर्मचारी भेजे। फिर भी समाधान नहीं हुआ।

दरअसल, चैंबर खोलने पर इसमें गंदगी और कीचड़ की बजाय तारों के गुच्छे निकले। निगम कर्मचारियों ने मौके पर बताया कि यह जियो की फाइबर लाइन है। यह चैंबर सीवरेज का नहीं बल्कि जियो फाइबर का है।

चौंकाने वाली बात यह है कि निगम को अभी तक यह ही नहीं पता कि चैंबर किसका है। निगम खुद ही अंधेरे में है।‌ हाइवे के मुहाने पर ग़लत तरीके से इतना बड़ा चैंबर बना दिया गया और निगम को जानकारी ही नहीं। फिलहाल समाधान नहीं हुआ है। ऐसा लगता है समाधान होगा ही नहीं।

सवाल यह है कि अगर चैंबर जियो का है तो इसे सही कौन करवाएगा? क्या कोई अधिकारी इस मामले में कार्रवाई करेगा? क्या इतना बड़ा चैंबर बनाने से पहले परमिशन ली गई थी? अगर ली थी तो चैंबर ग़लत तरीके से बनाने की अनुमति कैसे दी गई? अनुमति नहीं ली गई तो अवैध रूप से इतना खतरनाक चैंबर बना कैसे दिया गया?

बता दें कि हाइवे के मुहाने पर बनाया गया यह चैंबर इतना ऊपर उठा हुआ कि इससे टकराकर एक ट्रक भी पलटा खा जाए।

बीकानेर के यह हालात बेहद शर्मनाक है कि कहीं कुछ भी बनाकर जनता को खतरे में डाला जा सकता है और आवश्यक चीजें बनाने और दुरुस्त करने पर किसी का कोई ध्यान ही नहीं है।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button