खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सात मृतकों के परिजनों के खातों में 21 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि सीधे जमा
राज्य सरकार एवं प्रशासन की त्वरित कार्रवाई: 48 घंटे में परिजनों को मिली राहत

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
खैरथल-तिजारा, 19 फरवरी। भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में हुई दुखद घटना के बाद मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए मृतकों के परिजनों को मात्र 48 घंटे के भीतर आर्थिक सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में जमा कराई गई।
जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल राज्य सरकार को विस्तृत रिपोर्ट प्रेषित की। राज्य सरकार से स्वीकृति प्राप्त होने के उपरांत प्रशासन द्वारा आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया को प्राथमिकता से पूर्ण किया गया, जिससे आर्थिक सहायता राशि शीघ्र ही परिजनों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जा सकी।
उक्त घटना में मृत सात व्यक्तियों के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से तीन-तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस प्रकार कुल 21 लाख रुपये की सहायता राशि सीधे संबंधित परिजनों के बैंक खातों में जमा कराई गई।
राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन की इस त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई से संकट की घड़ी में पीड़ित परिवारों को समय पर आर्थिक संबल प्राप्त हुआ है। यह राज्य सरकार की जनकल्याणकारी सोच एवं पीड़ितों के प्रति संवेदनशील प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Subscribe to my channel


