ब्रेकिंग न्यूज़
एंटीक्राइम ऑर्ग BSFACO ने रमज़ान के मौके पर मेंबर्स से सक्रिय रहने और टीम विस्तार की अपील की

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
Anti Crime Org BSFACO ने रमज़ान के पवित्र महीने के अवसर पर अपने सभी सदस्यों को मुबारकबाद देते हुए संगठन को मजबूत बनाने की अपील की है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिल्ली से जारी संदेश में कहा कि सभी सदस्य सोशल मीडिया पर संगठन की गतिविधियों को साझा करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचे और नई टीमों का गठन हो सके।
उन्होंने बताया कि संगठन की टीम पूरे भारत में सक्रिय है और सभी जिलों के एसपी कार्यालय को सदस्यों की जॉइनिंग के संबंध में पत्र भेजे जा रहे हैं, जिससे स्थानीय प्रशासन को भी संगठन की जानकारी मिल सके।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यदि किसी सदस्य का आईडी कार्ड रिन्यूअल की तारीख निकल गई है, तो वह एक्सपायर माना जाएगा और उसके नवीनीकरण के लिए सीधे राष्ट्रीय अध्यक्ष से संपर्क करना होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी अन्य व्यक्ति द्वारा जारी या रिन्यू किया गया आईडी कार्ड मान्य नहीं होगा।
संदेश में यह भी कहा गया कि रमज़ान के दौरान यदि फोन कॉल का जवाब तुरंत न मिले तो सदस्य धैर्य रखें, क्योंकि नमाज़ या मस्जिद में होने की स्थिति में बाद में कॉल बैक या मैसेज किया जाएगा।
संगठन ने सभी सदस्यों से अपील की है कि वे समाज में जागरूकता फैलाएं, अपराध रोकथाम में सहयोग करें और टीम भावना के साथ काम करते हुए संगठन को मजबूत बनाएं।

Subscribe to my channel


