उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़व्यापारशिक्षा
राजकीय रेशम फार्म कजरी कुंड में मुख्यमंत्री रेशम विकास योजना के तहत तृतीय बैच का प्रशिक्षण शुरू

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 18 फरवरी 2025।
राजकीय रेशम फार्म कजरी कुंड में मुख्यमंत्री रेशम विकास योजना के अंतर्गत तृतीय बैच के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण किट भी वितरित की गई, ताकि वे रेशम उत्पादन से जुड़ी तकनीकों को बेहतर तरीके से सीख सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपायुक्त उद्योग श्री हरेंद्र प्रताप, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी श्री एल.बी. सिंह, फार्म प्रभारी श्री सतीश कुमार पांडे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक निदेशक रेशम श्री नितेश सिंह ने किया।
अधिकारियों ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रेशम विकास योजना के माध्यम से युवाओं और किसानों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। रेशम उत्पादन से जुड़कर ग्रामीण क्षेत्रों में आय बढ़ाने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने का लक्ष्य है।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को रेशम कीट पालन, पौधरोपण, देखभाल और विपणन से संबंधित व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी।

Subscribe to my channel


