बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
निःशुल्क बेबी किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा राजकीय नाहटा चिकित्सालय, बालोतरा में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बढ़ावा देने हेतु निःशुल्क बेबी किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर नाहटा हॉस्पिटल से PMO डॉ. संदीप देवात, रोटेरियन डॉ. रानूलाल खत्री, वरिष्ठ नर्स मदन जी उपस्थित रहे। रोटरी क्लब की ओर से अध्यक्ष सी.ए. पवन गर्ग, सचिव हितेंद्र छाजेड़, कोषाध्यक्ष शांतिलाल हुंडिया, जितेंद्र कवाड, दीपक, विमल, सी.ए. अभिषेक, मांगीलाल मालू एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम के सूचना अधिकारी सी.ए. ओम बांठिया ने बताया कि इस सेवा कार्य का उद्देश्य जरूरतमंद माताओं एवं नवजात शिशुओं को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना है, ताकि उनके स्वास्थ्य एवं स्वच्छता का बेहतर ध्यान रखा जा सके।
रोटरी क्लब ने भविष्य में भी इस प्रकार के जनसेवी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

Subscribe to my channel


