ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी अग्निकांड को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, मिनी सचिवालय पर दिया धरना।

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी ने मिनी सचिवालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी ज्ञापन देने के लिए मिनी सचिवालय पहुंचे, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं मिले। अधिकारियों की गैरमौजूदगी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश देखने को मिला। कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाया कि आखिर प्रशासन जनप्रतिनिधियों और पीड़ितों की आवाज़ सुनने से क्यों बच रहा है। काफी देर इंतजार के बाद भी जब कोई अधिकारी बाहर नहीं आया तो कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मिनी सचिवालय की सीढ़ियों पर बैठ गए और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। धरने के बाद अंतः प्रशासनिक अधिकारियों ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस दौरान भिवाड़ी अग्निकांड में मृतकों के परिवारों को न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग रखी गई।

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रकाश गंगावत ने कहा कि जिस तरह राजस्थान के मुख्यमंत्री ने मृतक परिवारों को मात्र तीन-तीन लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है, वह ऊंट के मुंह में जीरा समान है। उन्होंने कहा कि इस भीषण हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिवार को कम से कम 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाना चाहिए। प्रकाश गंगावत ने अलवर जिले में स्थित सभी औद्योगिक इकाइयों और फैक्ट्रियों की सुरक्षा जांच की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि अभी जिले में कई ऐसी फैक्ट्रियां हैं, जहां सुरक्षा मानकों की अनदेखी हो रही है। अब यह देखना होगा कि सरकार और प्रशासन इस गंभीर मामले में आगे क्या ठोस कार्रवाई करते हैं।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button