LIVE TVअपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बीकानेर रेंज स्पेशल टीम की बड़ी कार्रवाई, 1.955 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर, 18 फरवरी 2026।
बीकानेर रेंज पुलिस की स्पेशल टीम ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 955 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार करने के साथ ही तस्करी में उपयोग की जा रही बिना नंबर की नई कैम्पर गाड़ी भी जब्त की है।
यह कार्रवाई हेमन्त शर्मा, महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अभियान की निगरानी पवन कुमार भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध एवं सतर्कता, रेंज बीकानेर द्वारा की गई।
पुलिस के अनुसार 18 फरवरी को रेंज स्पेशल टीम और पुलिस थाना हंदा की संयुक्त कार्रवाई में थाना हंदा क्षेत्र के भोमअखेसिंह की ढाणी निवासी भरतलाल (21 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 1 किलो 955 ग्राम अफीम बरामद की गई और तस्करी में उपयोग की जा रही कैम्पर गाड़ी जब्त कर ली गई।
कार्रवाई में थाना हंदा प्रभारी इमीचंद, निरीक्षक संदीप पूनियां सहित पुलिस टीम के कई अधिकारियों व कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
पुलिस ने बताया कि मामले में गहन पूछताछ जारी है और अवैध मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का खुलासा करने की कोशिश की जा रही है।

Subscribe to my channel


