LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत छेड़छाड़ व मारपीट मामले में आरोपी को 1 साल 3 माह की सजा

 

रिपोर्टर, डॉ. संजय पांडेय,स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश

 मोबाइल: 7376 3261 75

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत जनपद लखीमपुर खीरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

वर्ष 2021 में पसगवां थाना क्षेत्र में आरोपी बुधपाल सिंह पुत्र छोटे सिंह निवासी ग्राम गणेशपुरा द्वारा पीड़िता के साथ छेड़छाड़ व मारपीट की घटना के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 321/21 धारा 354/323/504 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मामले की सुनवाई के बाद माननीय न्यायालय ACJ(J.D.)/JM मोहम्मदी, खीरी ने दिनांक 17 फरवरी 2026 को आरोपी बुधपाल को 1 वर्ष 3 माह का कारावास एवं 1500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

इस सजा को सुनिश्चित कराने में लोक अभियोजक श्री अतुल कुमार मिश्रा तथा कोर्ट पैरोकार का. विनीत कुमार का विशेष योगदान रहा। पुलिस विभाग ने इसे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button