उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
थाना भीरा पुलिस द्वारा आपरेशन मुस्कान के अन्तर्गत गुमशुदा 03 वर्षीय अबोध बालक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनो के सुपुर्द किया गया

रिपोर्ट डॉ संजय पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश
मोबाइल नंबर 7376 3261 75
जनपद खीरी दिनांक 17.02.2026
*थाना भीरा पुलिस द्वारा आपरेशन मुस्कान के अन्तर्गत गुमशुदा 03 वर्षीय अबोध बालक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनो के सुपुर्द किया गया*
पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में गुमशुदा/अपहृता की सकुशल बरामदगी हेतु चलाये जारहे अभियान, अपर पुलिस अधीक्षक(पश्चिमी) के निकट पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी गोला के कुशल मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष भीरा के नेतृत्व में दिनांक- 16.01.2026 को थाना क्षेत्र भीरा के ग्राम सलामतनगर भट्ठा में शादी समारोह से एक 03 वर्षीय अबोध बालक के गायब होने की सूचना भीरा पुलिस को प्राप्त होते ही “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत पुलिस द्वारा, टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई करते हुए करीब तीन-चार घंटे के अंदर पुलिस द्वारा बच्चे को भीरा रेलवे क्रॉसिंग के पास से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया
*बरामद करने वाली पुलिस टीम*
1.व0उ0नि0 अवनीश कुमार थाना भीरा जनपद खीरी
2.म0का0 पूनम थाना भीरा जनपद खीरी

Subscribe to my channel


