ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

टपूकड़ा: खुशखेड़ा केमिकल पटाखा फैक्ट्री हादसे पर वार्ता

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

टपूकड़ा क्षेत्र के नजदीक स्थित खुशखेड़ा केमिकल पटाखा फैक्ट्री में कल हुए दर्दनाक हादसे को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। घटना के बाद कांग्रेस नेता इमरान खान और टपूकड़ा तहसीलदार शैतान सिंह के बीच हुई वार्ता का वीडियो सामने आया है, जिसे लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।

सूत्रों के अनुसार, वार्ता में फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक अनुमति, राहत एवं बचाव कार्यों की गति तथा मृतकों के आश्रितों को मुआवजा देने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। कांग्रेस नेता इमरान खान ने घटना की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई, जबकि तहसीलदार शैतान सिंह ने प्रशासन की ओर से की जा रही कार्रवाई और राहत प्रयासों की जानकारी दी।

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button