उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती में 14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, उपभोक्ताओं से सुलह के जरिए विवाद निपटाने की अपील

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 17 फरवरी 2026 (सू.वि.)
जनपद बस्ती में आगामी 14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग बस्ती के अध्यक्ष/न्यायाधीश ने बताया कि सभी अधिवक्ता एवं उपभोक्ता अपने लंबित मामलों को सुलह-समझौते के माध्यम से निपटाने का अवसर लें।
उन्होंने बताया कि इच्छुक उपभोक्ता एवं अधिवक्ता प्रत्येक कार्य दिवस में आयोग कार्यालय पहुंचकर सुलह-समझौते के लिए प्रार्थनापत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। इससे उनके परिवादों का निस्तारण प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत में आसानी और शीघ्रता से हो सकेगा।
अध्यक्ष ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से मामलों का निस्तारण होने पर समय और धन दोनों की बचत होती है तथा दोनों पक्षों के बीच सौहार्दपूर्ण समाधान संभव हो पाता है।
Subscribe to my channel


