ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
भिवाड़ी में फिर बारूद का खेल बेनकाब

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी ब्रेकिंग न्यूज।
भिवाड़ी में फिर बारूद का खेल बेनकाब ।
खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में ब्लास्ट के बाद बड़ी कार्रवाई में एक और अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है।
RIICO के प्लॉट संख्या जी-1/682 में स्टील फैब्रिकेशन की आड़ में पॉपअप पटाखों का निर्माण किया जा रहा था।
कांग्रेस पार्टी के इमरान खान की सूचना पर पहुंची टीम ने जब गेट का ताला तुड़वाया तो अंदर भारी मात्रा में पटाखे बनाने का जखीरा मिला।
चौंकाने वाली बात यह है कि यहां महिलाओं और बच्चों से भी काम कराया जा रहा था।
खुशखेड़ा ब्लास्ट स्थल से महज 500 मीटर दूर चल रही यह इकाई दो दिन पहले तक सक्रिय थी, लेकिन धमाके के बाद मालिक ताला लगाकर फरार हो गया।
एडीएम सुमित्रा पारीक, तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह, तहसीलदार, नगर परिषद व फायर विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
पूरे परिसर को बारीकी से जांच जारी है। भिवाड़ी में औद्योगिक सुरक्षा पर फिर बड़े सवाल खड़े हो गए।
कंपनी परिसर में जाने वाली बिजली की लाइन काट दी गई है और अधिकारी जांच करने में जुटे हुए है।

Subscribe to my channel


