देशधर्मनीमचब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर ने सपत्नीक की पूजा—अर्चना, 101 क्विंटल महाप्रसादी का वितरण

श्री किलेश्वर महादेव मंदिर पर शिवरात्रि पर लगा भक्तों का तांता

संवाददाता दशरथ माली

 

लोकेसन,, नीमच

नीमच। नीमच शहर में करीब 500 वर्ष पुराना चमत्कारी शिवलिंग श्री किलेश्वर महादेव मंदिर में विराजमान है। जिनके दर्शन मात्र से ही भक्तों के कष्ट दूर होते हैं वहीं मनचाही मनोकामना पूरी होती है। रविवार को महाशिवरात्रि पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर श्री किलेश्वर महादेव के भी परम भक्त हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर समाज सेवी अशोक अरोरा “गंगानगर” उनकी धर्म पत्नी श्रीमती मनीता अरोरा के साथ श्री किलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और विशेष पूजा अर्चना की। श्री अरोरा की धर्मपत्नी श्रीमती मनीता अरोरा भी धर्म प्रेमी स्वभाव के हैं। किसी भी धार्मिक कार्य में हमेशा आगे रहते हैं।धर्म -दान में भी हमेशा उदार भाव रखते हैं। महाशिवरात्रि पर युवा समाजसेवी अरूल अरोरा गंगानगर की तरफ से श्री किलेश्वर महादेव मंदिर पर 101 क्विंटल फलियारी खिचडी का वितरण रखा गया। रविवार दोपहर करीब 12 बजे महाप्रसादी वितरण शुरू हुआ, जो देर रात तक चला।

पिताजी स्वर्गीय कश्मीरीलाल जी अरोरा की स्मृति में सुंदर बगीचे का निर्माण कराया:-

श्री अरोरा के पूज्य पिताजी स्वर्गीय काश्मीरीलाल जी अरोरा भी प्रतिदिन श्री किलेश्वर महादेव मंदिर जाते थे और उनकी गहरी आस्था मंदिर में थी, मंदिर में विराजित भोलेनाथ भक्तों के बिगड़े काम बना देते हैं, मान्यता है कि भोलेनाथ भक्तों की रक्षा स्वंय करते हैं।

समाजसेवी अशोक अरोरा द्वारा विगत कुछ साल पूर्व मंदिर के पीछे उजाड़ और वीरान पड़ी जगह में उनके पिताजी स्वर्गीय कश्मीरीलाल जी अरोरा की स्मृति में शानदार बगीचे का निर्माण कराया। आकर्षक फव्वारे, लाइटिंग, घास, कुर्सियां सहित कई विकास कार्य करवाए। आज यह बगीचा पिकनिक स्थल बन गया है। कोई भी इस बगीचे में कदम रखता है तो मन प्रसन्न हो जाता है। अलग ही भाव मन में उत्पन्न होते हैं। यही कारण है कि भक्त कुछ देर इस बगीचे में बैठकर मन में ताज़गी महसूस करने लगते हैं।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button