देशधर्मपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशशिक्षा

परमात्मा के अवतरण का महापर्व शिवरात्रि

लोकेशन=पन्ना।मध्य प्रदेश पन्ना

संवाददाता=सुधीर अग्रवाल

 *परमात्मा के अवतरण का महापर्व शिवरात्रि*

अंधकार को मिटाकर ज्ञान की आत्म ज्योति जगाएं

*90 वीं महाशिवरात्रि की उपलक्ष में 90 दीपक विशिष्ट अतिथियों के द्वारा प्रज्वलित किए गए*

 प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा महाशिवरात्रि का पावन पर्व बड़े ही आध्यात्मिक रीति के साथ मनाया गया सुबह शिवजी की पूजा अर्चना के उपरांत शिव ध्वजारोहण किया गया

 ब्रह्माकुमारी बहन ने सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का पर्व विशेष पर्व है विश्व की सभी महान विभूतियों के जन्म उत्सव मनाए जाते हैं लेकिन परमात्मा शिव की जयंती को जन्मदिन ना कह कर शिवरात्रि कहां जाता आखिर क्यों इसका भावार्थ है परमात्मा जन्म मरण से परे हैं उनका किसी महापुरुष या देवताओं की तरह शारीरिक जन्म नहीं हुआ वह अलौकिक जन्म लेकर अवतरित होते हैं उनकी जयंती कर्तव्य वाचक रूप से मनाई जाती है वह सृष्टि पर अति धर्म गिलानी के समय अत्याचार पापाचार की अति हो जाती तब परमात्मा साधारण मानव के तन में प्रवेश करके सृष्टि का परिवर्तन करते हैं

 वर्तमान समय कलियुग का अंतिम चरण चल रहा है यह सारा काल रात्रि ही है हम सभी आत्माओं को यह शुभ संदेश देना चाहते हैं कि अब परमपिता परमात्मा शिव संसार को पवन तथा सुखी बनाने के लिए फिर से प्रजापिता ब्रह्मा के तन में अवतरित होकर सहज राज योग ध्यान की शिक्षा दे रहे हैं अतः हम सब का कर्तव्य की परमपिता परमात्मा की आज्ञा अनुसार हम पवित्रता और शुद्धता का संयम नियम का पालन करने का सच्चा सच्चा व्रत लें

 आगे आपने कहा आज के दिन भक्तजन शिवजी पर अक, धतूरा भांग आदि अर्पित करते हैं इसके पीछे आध्यात्मिक रहस्य है कि जीवन में जो कांटों के समान बुराइयां हैं गलत आदतें हैं गलत संस्कार गलत सोच गलत कर्म विषय वासना इन विकारों को शिवजी के आगे अर्पित करे।

 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह पन्ना विधायक ने शिव ध्वजारोहण करने के पश्चात कार्यक्रम की सराहना करते हुई यह कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था से अनेक लोग जुड़कर अपना जीवन परिवर्तन कर रहे हैं मैं यह मानता हूं कि आपके माध्यम से जो भी ज्ञान अर्जित होता है वह हम सभी को एक मार्ग प्रशस्त करता है कि हमें आगे कैसे चलना, आगे कैसे बढे,

श्रीमती निशा जैन डॉक्टर पीयूष त्रिपाठी, श्रीमती मंजू लता जैन उदयभान सिंह कैलाश सोनी एवं अन्य गणमान्य लोग व विशाल मातृ शक्ति की उपस्थिति रही।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button