बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
नर्सिंग भर्ती में कथित भ्रष्टाचार पर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर, 16.02.2026
भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता अनिवार्य, भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा -बिशनाराम सियाग
पी.बी.एम संविदा नर्सिंगकर्मी भर्ती की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए- मदनगोपाल मेघवाल
पी.बी.एम अस्पताल में बड़ी तादाद में भाजपा नेताओं के दलालों की फौज कर रही हैं गड़बड़ी-यशपाल गहलोत
संभागीय आयुक्त ने कांग्रेस की मांग पर तीन सदस्य जांच कमेटी गठित की, भर्ती प्रक्रिया को किया स्थगित
जिला कांग्रेस कमेटी देहात व शहर के तत्वावधान में कांग्रेस प्रतिनिधिमण्डल ने नर्सिंग अधिकारी भर्ती में कथित भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि पन्नाधाय प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से पीबीएम अस्पताल में 210 नर्सिंग अधिकारियों की संविदा भर्ती प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं व भ्रष्टाचार सामने आया हैं। भर्ती प्रक्रिया में प्रत्येक उम्मीदवार से एक से ढाई लाख रुपये तक की कथित अवैध वसूली किए जाने के आरोप हैं। इस संबंध में बीकानेर पश्चिम विधायक द्वारा भी सार्वजनिक मंच से कथित भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की समयबद्ध और स्वतंत्र जांच कराई जाए तथा जांच पूरी होने तक भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए। इस पर जिला कलेक्टर ने कहा कि पीबीएम नर्सिंग संविदा भर्ती भ्रष्टाचार मेरे संज्ञान में नहीं हैं, जबकि भाजपा विधायक जिस उद्घाटन समारोह में मंच पर भ्रष्टाचार के विषय में बोल रहे थे, उसी कार्यक्रम में जिला कलेक्टर स्वयं मौजूद थी। जिला कलेक्टर के इस जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस प्रतिनिधिमण्डल ने जिला कलेक्टर चैम्बर के बाहर धरना दिया।
इसी दौरान दोनों अध्यक्षों ने सम्भागीय आयुक्त से वार्ता की तो उन्होंने सम्भागीय आयुक्त कार्यालय में आने के लिए कहा। सम्भागीय आयुक्त ने उपस्थित कांग्रेसजनों के सामने ही तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की, सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को संविदाकर्मी भर्ती से सम्बंधित समस्त फाइलें सम्भागीय आयुक्त कार्यालय में तलब की तथा जांच होने तक संविदा नर्सिंग स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाने के आदेश दिये। जांच कमेटी में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त जसवंत सिंह, जिला कोषाधिकारी धीरज जोशी, संभागीय आयुक्त कार्यालय के सहायक लेखाधिकारी-प्रथम राजकुमार को जांच कमेटी में शामिल किया गया हैं।
इस अवसर पर देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता अनिवार्य है। जब तक जांच पूरी नहीं होती, तब तक भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाई जानी चाहिए। गरीब और प्रतिभाशाली उम्मीदवारों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
शहर जिलाध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने कहा कि नर्सिंग भर्ती में यदि पैसें लेकर चयन हो रहा है, तो यह बेहद गंभीर व अन्यायपूर्ण मामला है। हम चाहते हैं कि निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि योग्य उम्मीदवारों का हक सुरक्षित रह सके।
पूर्व शहर जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि भाजपा के बड़े नेताओं की मिलीभगत से संभाग से बाहर की प्लेसमेंट एजेंसी को बुलाकर ठेका दिया गया हैं, साथ ही पी.बी.एम अस्पताल में बड़ी तादाद में दलालों की फौज तैयार हो गई हैं, जो कि पी.बी.एम के सभी संविदा कार्यों में बड़े घोटाले को अन्जाम दे रहें हैं।
जिला महासचिव (संगठन) प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि प्रतिनिधिमण्डल में जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष भंवरलाल कूकणा, जिला एनएसयूआई अध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा, ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद भूट्टा, पूर्व प्रवक्ता नितिन वत्सस, जिला महासचिव राहुल जादूसंगत, रामनाथ आचार्य, अकरम अली, एड. प्रेम गोदारा, मैक्स नायक, भीखाराम कड़ेला, सोहनलाल सहित अनेक कांग्रेसजन शामिल रहें।

Subscribe to my channel


