बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा: सालेचा परिवार के वैवाहिक समारोह में दिखी चार पीढ़ियों की मिसाल, सीए ओमप्रकाश बांठिया ने दी शुभकामनाएं

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। समाजसेवी सीए ओमप्रकाश बांठिया ने वरिष्ठ उद्योगपति एवं जैन समाज के अग्रणी गणपतचंद सालेचा को उनकी प्रथम सुपौत्री याशिका, सुपुत्री उत्तमचंद सालेचा के वैवाहिक अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि सिवांची पट्टी के सेठ गुलाबचंद सालेचा के परिवार की चार पीढ़ियों ने जिस आत्मीयता, आपसी प्रेम, कुटुंब समन्वय और सामंजस्य से अतिथियों का सत्कार किया, वह समाज के लिए एक आदर्श उदाहरण है।

बांठिया ने अपने संदेश में उल्लेख किया कि मरुधरा के गौरव सेठ गुलाबचंद सालेचा और उनके सुपुत्रों– लक्ष्मीचंद, अमीचंद, चंपालाल व छगनराज सालेचा – के साथ आगे की पीढ़ियों ने भी परिवार की परंपरा को स्नेह, बंधुत्व और सौहार्द से आगे बढ़ाया है। गणपतचंद सालेचा के पुत्र उत्तमचंद, शेखर, मनीष व अरविंद सालेचा सहित पूरे परिवार ने जिस अनुशासन और सम्मान के साथ विवाह समारोह संपन्न कराया, वह समाज के लिए प्रेरणादायक है।

इस भव्य विवाह समारोह में कई विशिष्ट अतिथियों ने भी शिरकत की। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, जोधपुर के महाराजा गज सिंह तथा महारानी हेमलता राजे ने विवाह पूर्व कार्यक्रम में उपस्थित होकर नवदंपति को आशीर्वाद दिया। इसके अलावा गुजरात के वरिष्ठ नेता स्व. अशोक भट्ट के सुपुत्र एवं वर्तमान विधायक बृजभूषण भट्ट सहित कई मंत्री, सांसद व जनप्रतिनिधि भी समारोह में शामिल हुए।

परिवारजनों ने सभी अतिथियों का भव्य स्वागत Welcome Hotel by ITC में किया, जहां शानदार व्यवस्थाओं ने समारोह को शाही रूप प्रदान किया। रिश्तेदारों, उद्यमियों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक व रेलवे अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

सीए ओमप्रकाश बांठिया ने नवविवाहित जोड़े को सुख, समृद्धि और यशस्वी जीवन की कामना करते हुए कहा कि सालेचा परिवार का आपसी प्रेम और समन्वय समाज के लिए अनुकरणीय उदाहरण है। उन्होंने सभी परिजनों को सफल एवं यादगार आयोजन के लिए बधाई दी।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button