बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

ज्ञान दिशा स्कूल में पाँचवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भावपूर्ण आशीर्वाद समारोह का आयोजन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा । ज्ञान दिशा स्कूल में पाँचवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भावपूर्ण आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने कविता पाठ, चित्रकला, गायन, नृत्य और क्विज प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आगामी शैक्षणिक जीवन के लिए प्रेरित करना और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी सीए ओम बांठिया ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संबोधन देते हुए मेहनत, अनुशासन और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने लक्ष्यों को स्पष्ट रखें और भविष्य में समाज व देश का नाम रोशन करें।

विद्यालय के प्रधानाचार्य विशाल पटवारी ने अपने संदेश में कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धियाँ ही विद्यालय की असली पहचान होती हैं और उन्हें सदैव आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। वहीं संस्था की सचिव श्वेता पटवारी ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास और निरंतर सीखते रहने का संदेश देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

इसी अवसर पर विद्यालय में महाशिवरात्रि पर्व भी उत्साहपूर्वक मनाया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने शिवलिंग की मिट्टी कला, चित्रकला, रंग भराई, क्विज और नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता और भक्ति भाव प्रदर्शित किया। पूरे दिन विद्यालय परिसर में उत्सव और आनंद का वातावरण बना रहा।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button