ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानस्वास्थ्य
भिवाड़ी खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में भीषण अग्निकांड

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी ब्रेकिंग न्यूज।
भिवाड़ी खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में भीषण अग्निकांड, आधा दर्जन के करीब श्रमिकों की दर्दनाक मौत, मानव कंकाल बने शव बरामद।
भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लॉट संख्या जी-1-118 बी में सोमवार सुबह भीषण आग लगने का मामला आया सामने।
सूचना प्रातः 9 बजकर 22 मिनट पर पुलिस नियंत्रण कक्ष से रीको फायर बिग्रेड को प्राप्त हुई।
आग एक निजी औद्योगिक इकाई में लगी, जिसने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लगभग आधा दर्जन श्रमिकों की जलने से मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई।
आग इतनी भीषण थी कि कई शव मानव कंकाल जैसी अवस्था में बरामद हुए।
सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, दमकल दल, बचाव टीम तथा चिकित्सक दल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।
क्षेत्र को घेराबंदी कर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।
घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।
आग लगने के कारणों की जांच प्रारंभ कर दी गई है।
प्रशासन ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के संकेत दिए हैं। औद्योगिक क्षेत्र में शोक एवं दहशत का माहौल व्याप्त है।

Subscribe to my channel


