पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के द्वारा किच्छा नगर पालिका और सिरौली को नगरपालिका को लेकर जो प्रदर्शन किया गया वह फ्लॉप रहा… विधायक तिलक राज बेहड़
The demonstration done by former MLA Rajesh Shukla regarding Kichha Municipality and Sirauli Municipality was a flop... MLA Tilak Raj Behad

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
किच्छा…पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के द्वारा जो आज रोड शो किच्छा नगर पालिका और सिरौली को नगरपालिका को लेकर जो प्रदर्शन किया गया वह फ्लॉप रहा हजारो लोगों का दावा करने वाले 500 की संख्या भी प्रदर्शन में नहीं जुटा पाए।

एक सप्ताह तक तैयारी में लगने के बाद व झूठा प्रचार किया गया घर-घर पर्चा बांटा गया और जनता का समर्थन लेने में असफल रहे कांग्रेस पर आरोप लगाकर तुष्टिकरण की बात करने वाले भाजपा नेता अपना गिरेबान झांक कर देखें किस तरह से भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने व उनके नेताओं ने मजारे तोड़ी मस्जिद तोड़ी,थूक जेहाद, लैंड जेहाद व लव जिहाद के नारों से वोट पाने का खेल पूरे देश व प्रदेश के अंदर चल रहा है. आज भाजपा नेता सड़कों पर उतरकर कांग्रेस पर आरोप लगा रहे हैं कि उन्होंने मुसलमान का भला नहीं किया कांग्रेस ने हमेशा हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सबको साथ लेकर चलने का काम किया है।

भारतीय जनता पार्टी के नेता जिनको पार्टी ने तीन-तीन बार टिकट दिया उन्होंने आज अपने प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी को दरकिनार कर दिया और पार्टी का झंडा बैनर तक लगाना प्रदर्शन में उचित नहीं समझा।

किच्छा शहर के लोगों ने सिरौली कला को और किच्छा को अलग करने को समर्थन नहीं दिया जनता का मैं आभारी हूं जनता ने इस झूठे प्रदर्शन को समर्थन न देकर कानून और संविधान का समर्थन किया जबकी मामला न्यायालय में चल रहा हो, यह बड़ी हास्यास्पद बात है कि मामला न्यायालय में होने के बाद भी जनता को गुमराह कर कर सड़कों पर लाने का काम पूर्व विधायक के द्वारा किया गया किच्छा विधानसभा की जनता छल फरेब की राजनीति को अच्छी तरह से समझ चुकी है जनता अब जान चुकी है की जिन्होंने 10 साल तक विधायक रहते एक भी मुस्लिम गांव में और नाहीं शहरी क्षेत्र के किसी वार्ड में कोई विकास के काम नहीं किया व एक भी विकास का पत्थर नहीं लगाया आज चुनाव हारने के बाद मुसलमानों के आगे घड़ियाली आंसू बहा रहे है।

बेहड ने कहा की किच्छा विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने भी इस प्रदर्शन से किनारा किया क्योंकि प्रदर्शन में पार्टी का झंडा बैनर नहीं था यह इनका व्यक्तिगत प्रदर्शन था,जब प्रदेश के अंदर उनकी सरकार है तो आखिर ताकत किसको दिखाना चाहते हैं शासन प्रशासन इनका है उसके पश्चात भी उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर आंसू बहा रहे है।
जनता इनके छल कपट को समझ चुकी है इनकी बातों में आने वाली नहीं है कुछ लोग निजी स्वार्थ के कारण और विशेष रूप से एक समुदाय के लोगों को गुमराह करके बुलाने का काम किया है जो कल तक एक विशेष समुदाय को गालियां देते थे अपमानित करते थे जो कहते थे की क्या टोपी वाले बेहड को विधायक बना देंगे।
बेहड ने कहा न्यायालय का जो फैसला होगा वह मान्य होगा, किच्छा सिरौली कल एक रहेगी तब भी कांग्रेस जीतेगी और दोनों अलग बनेंगे तो भी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बनेंगे।
Subscribe to my channel


