बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

दो दिवसीय संपूर्ण शारिरिक स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन 

जसोल शिविर में 38 मरीजो की हुई जांच 

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

जसोल – महावीर इंटरनेशनल वर्धमान बालोतरा,तेरापंथ सभा, तेरापन्थ युवक परिषद, तेरापंथ महिला मंडल एवं अणुव्रत समिति जसोल के सयुक्त तत्वावधान में विश्वस्तरीय थायरोकेयर लेब मुम्बई द्वारा विशाल दो दिवसीय संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन स्थानीय पुराणा ओसवाल भवन जसोल में आयोजित हुआ।

शिविर सयोंजक कान्तिलाल ढ़ेलडिया, प्रवीण भंसाली एवं तरुण भंसाली ने बताया कि जांच रिपोर्ट हेल्थ ऐक्सफर्ड द्वारा विशेष जांचे की गई। इस दो दिवसीय शिविर में कुल 38 मरीजो की संपूर्ण जांच की गई। जिसमे विटामिन, हार्ट, कॉलेस्ट्रॉल, लिवर, किडनी, शुगर, खुन की कमी, जोडो में दर्द सम्बंधित विभिन्न तरह की महत्वपूर्ण जांचे की गई।

इस शिविर को सफल बनाने में संस्थापक पवन नाहटा, सरंक्षक डॉ. जी.सी. वडेरा, क्लब अध्यक्ष अशोक चौपड़ा, सचिव सुरेश गोठी, कोषाध्यक्ष राजेश बांठिया, तेरापंथ सभा अध्यक्ष भूपतराज कोठारी, मंत्री धनपत संखलेचा, अणुव्रत समिति अध्यक्ष महावीर सालेचा, पूर्व अध्यक्ष पारसमल गोलेच्छा, मंत्री सफरु खान, महिला मंडल अध्यक्ष ममता मेहता, मंत्री जय श्री सालेचा, तेयुप अध्यक्ष रिषभ बुरड़, मंत्री जेठमल बुरड़, जयंतीलाल जीरावला, जयंती भंसाली सहित सदस्यो ने सेवाएं दी।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button