देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

मंत्री को आंदोलन शांत होने का इंतजार!

सब खैरियत है....मुकेश पूनिया

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर में चल रहे खेजड़ी बचाओ आंदोलन में कई सियासी नेताओं के नाम गूंजते सुनाई दिये। इनमें सबसे ज्यादा गूंज हमारे केन्द्रीय कानून मंत्री की रही,जिन्हे आंदोलनकारियों ने जमकर एंटी ट्रोल किया। ऐसे में नजदिकी लोगों ने मंत्री को मैसेज पहुंचा दिया है कि ताजा माहौल में बीकानेर आगमन पर उन्हे कड़वाहट का अनुभव हो सकता है। इसे लेकर सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाओं का माहौल गरम है i दरअसल,आंदोलन में केन्द्रीय मंत्री के खिलाफ आक्रोश की जबरदस्त लपटें उठ रही है, मंत्री भी समझ चुके है कि ताजा माहौल में बीकानेर की ओर रूख करना ठीक नहीं है। अब उन्हे आंदोलन के शांत होने का बेसब्री से इंतजार है,मगर फिलहाल खैरियत है।

—————————

*जिज्ञासु ने बंद कर दी नेताजी की बोलती*

बीकानेर में चल रहे खेजड़ी आंदोलन में कई नेता अपना चेहरा चमकानें पहुंचे। इनमें हमारे बीकानेर के पूर्व केबिनेट मंत्री भी अपनी पलटन के साथ पहुंचे और जोशीलें अंदाज में भाषण भी दिया, मौके पर तालियां बजी तो उनका जोश का दुगुना हो गया। लेकिन मूंड उस वक्त खराब हो गया जब एक जिज्ञासु आंदोलनकारी ने उनसे पूछ लिया कि खेजडिय़ा तो आपकी सरकार में भी धूंधाधोर अंदाज कट रही थी,उस वक्त आप चुप क्यों थे। जिज्ञासु का सवाल नेताजी को अंदर तक चुभ गया और उनका जोशीला अंदाज भी ठंडा पड़ गया। ये वही नेताजी है जिनके चेहतों ने पिछली सरकार में एमपी नगर की एक कब्जाशुदा जमीन पर दर्जनों खेजडिय़ों का सफाया कराया था। मगर फिलहाल सब खैरियत है।

————————

*डब्बा कारोबारी हुए अंडरग्राउण्ड*

भुजिया-रसगुल्ला के लिये मशहूर बीकानेर का नाम इन दिनों सोने-चांदी की दो नंबरी ट्रेडिंग से जुड़े डब्बा कारोबार जगत में खूब गूंज रहा है। दरअसल,सोने-चांदी भावों की ऊंचाईयों के दौर में बीकानेर के नामी डब्बा कारोबारियों जमकर चांदी कूटी और जब भाव गिरने लगे तो अरबों की कमाई हाथ से फिसलती देखकर अपने डब्बे गुल कर अंडर ग्रांउण्ड हो गये। मामला अरबों की काली कमाई का होने के कारण अब इंकम टैक्स रिकवरी टीम भी अलर्ट मोड़ में आ गई है। टीम ने डब्बा माफियाओं को डिटेन करने के लिये

उनकी कुण्डली भी खंगालनी शुरू कर दी है। इसकी भनक लगने के बाद बीकानेर में तीन नामी डब्बा माफिया बचाव के लिये अपने सियासी आकाओं की शरण में पहुंच गये है,मगर फिलहाल सब खैरियत है।

———————-

*फिर एक्टिव हुआ मिलावटी माफिया*

 सिस्टम की चक्की में रगड़ाई के बाद बीकानेर का नामी मिलावटी मिर्च-मसाला माफिया एक बार फिर एक्टिव हो गया है। दरअसल,दो साल पहले जयपुर से आई खाद्य सुरक्षा अफसरों की टीम ने इस माफिया की बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र वाली फैक्ट्री में छापामारी कर भारी मात्रा में मिलावटी मिर्च-मसालों की खेप बरामद कर कार्यवाही का शिंकजा कसा था। मसालों की आड़ में जहर सप्लाई करने वाले इस माफिया की कुण्डली खंगालने पर पता चला कि ‘बंदा’ राजस्थान में मिलावटी मिर्च मसाला जगत का सबसे बड़ा किंग है। जिसने कार्यवाही की मार से अपनी खाल बचाने के लिये पानी की तरह पैसा बहाया और सिस्टम की पकड़ कमजोर पड़ते ही एक फिर अपने पुराने धंधे में एक्टिव हो गया। हालांकि इसके मिलावटी धंधे से बीकानेर की टीम सीएमएचओं पूरी तरह वाकिफ है,मगर बंदे की सेटिंग सिस्टम के ऊपरी पायदान होने से इसके खिलाफ कार्यवाही के बजाए विशेष ध्यान रखना पड़ता है। इसलिये फिलहाल सब खैरियत है।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button