उत्तर प्रदेशदेशधर्मबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

शिवरात्रि सच्चे शिव को पहचानने का महापर्व है-ओम प्रकाश आर्य

 बस्ती 15फरवरी।

*शिवरात्रि सच्चे शिव को पहचानने का महापर्व है-ओम प्रकाश आर्य*

यूँ तो महाशिवरात्रि पर्व आदियोगी भगवान शिव के विवाह दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारतीय जनमानस भगवान शिव को एक संहारक शक्ति के रूप में जनता है पर भारत के एक ऋषि महर्षि दयानंद सरस्वती ने जब विद्वानों से जब सच्चे शिव के स्वरूप के बारे में पूछा तो वो बगलें झांकने लगे। आर्य समाज इस दिवस को ऋषि बोध उत्सव के रूप में मनाता है। इस अवसर पर जिले की आर्य समाज मंदिरों में वैदिक यज्ञ कर आमजनमानस को शिव के सच्चे स्वरूप के बारे में समझाने के लिए विद्वानों द्वारा प्रवचनों का आयोजन किया जाता रहा है। जिले के आर्य समाज के प्रधान ओम प्रकाश आर्य ने बताया कि गुजरात के टंकारा ग्राम में आज शिवरात्रि के दिन ही दशकों पूर्व एक घटना घटी, एक छोटे से बालक मूलशंकर ने भी शिव भगवान के दर्शन की उत्कंठा से पूरे दिन शिवरात्रि का व्रत धारण किया और भगवान शिव के साक्षात दर्शन की लालसा में पूरी रात भर जागता रहा, मूर्ति का दर्शन तो उसे भी हो गया लेकिन वहां मूर्ति पर एक चूहे को देखकर यह धारणा हुई की यह सच्चे भगवान शिव नहीं हो सकते ! इसी घटना ने बालक मूलशंकर को झकझोर कर रख दिया, उसे शिवरात्रि को बोध हुआ, उसके ज्ञान चक्षु खुल गए ! इसी घटना को लेकर सच्चे शिव के साक्षात दर्शन करने की चाह में बालक मूलशंकर ने छोटी सी आयु में घर छोड़ दिया, वे भटकते हुए साधु बने, संन्यासी बने, योगी बने, एक लम्बी भ्रमण यात्रा करते हुए निकल पड़े कैलाश पर्वत की ओर ! आगे चलकर उस बालक ने संसार को अपनी प्राचीन आर्य संस्कृति और सभ्यता की सनातन वैदिक दिशा का दिग्दर्शन कराते हुए वह बालक महर्षि दयानंद सरस्वती के नाम से समस्त विश्व में प्रसिद्ध हुए। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि अपने भीतर शिवत्व को जगाने का महापर्व है। योग को जगाने व योगमय जीवन बनाने का पर्व है। इसकी कड़ी में आर्य समाज नई बाजार बस्ती में वैदिक यज्ञ और विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। गरुण ध्वज पाण्डेय योगाचार्य ने बताया कि इस पावन पर्व पर हमें शिव बनकर राष्ट्र रक्षा का व्रत लेना चाहिए ताकि हम देश और समाज का उत्थान करते हुए शिवत्व को प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम में अनूप कुमार त्रिपाठी, नितीश कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, नवल किशोर, अरविन्द साहू, नीलम मिश्रा, विश्वनाथ प्रसाद अश्कृता मिश्रा, गणेश आर्य, प्रानेश मिश्र, जया पाण्डेय, श्री हरि मिश्रा, महिमा आर्य, मनीषा आर्य, अंश, पुनीत राज, राधा देवी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

गरुण ध्वज पाण्डेय।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button