देशधर्मपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

महाशिवरात्रि पर चौमुखनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

लोकेशन=सलेहा।मध्य प्रदेश पन्ना

संवाददाता=सुधीर अग्रवाल

*महाशिवरात्रि पर चौमुखनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़*

 यहां आने वालों की हर मनोकामना होती है पूर्ण

पन्ना जिले के चौमुखनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में सुबह से ही श्रद्धालुओं का ताता शुरू हो गया है,पन्ना से लगभग 50 किमी दूर सलेहा के निकट स्थित चौमुखनाथ मंदिर अति प्राचीन है इस अनूठे मंदिर में स्थापित शिव प्रतिमा रहस्यों से परिपूर्ण है,एक ही पत्थर पर निर्मित इस अदभुत प्रतिमा के चार चेहरे हैं जिसमें दूल्हा,अर्धनारीश्वर और विषपान करते व समाधि में लीन शिव के दर्शन होते हैं।

महाशिवरात्रि के आलावा हर महीने अमावस्या पर भी भारी भीड़ देखने मिलती हैं इस मंदिर की मान्यता है कि इस मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूर्ण होती है

महाशिवरात्रि में सभी शिव मंदिरों का महत्व है,लेकिन पन्ना जिले के चौमुखनाथ महादेव मंदिर कई दृष्टि से अनूठा है,जिसका अनुभव यहां पहुंचकर ही किया जा सकता है। यहां हर समय स्थानीय श्रद्धालु आते हैं इसी मंदिर परिसर में पार्वती मंदिर है जो दुनिया के सबसे प्राचीनतम मंदिरों में से है।कहा जाता है कि जब इंसान मंदिरों के निर्माण की कला सीख रहा था तब इस मंदिर का निर्माण कराया गया।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button