देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

स्वर्गीय श्री विकास सिंघवी की स्मृति में बच्चों को अल्पाहार एवं फल वितरण

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। स्वर्गीय श्री विकास सिंघवी की पुण्य स्मृति में स्नेह मनोविकास विद्यालय (सवेरा) में अध्ययनरत विशेष बच्चों को अल्पाहार एवं फल वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के प्रति स्नेह प्रकट करते हुए उनके मनोबल को बढ़ाना रहा।

इस अवसर पर श्रीमती प्रभा सिंघवी (पूर्व सभापति, नगर परिषद बालोतरा), श्रीमती बबली नरेश पटौदी, श्रीमती सपना सिंघवी, जवेरीलाल मेहता (पूर्व अध्यक्ष, महावीर इंटरनेशन) एवं श्री दौलतराज सिंघवी उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक सरोकारों से बच्चों को प्रेरणा मिलती है और समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।

विद्यालय प्रशासन ने स्वर्गीय श्री विकास सिंघवी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button