बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

दिव्यांग बच्चों का कल्याण शिक्षा से ही संभव। भंडारी

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

स्नेह मनोविकास विद्यालय (सवेरा), बालोतरा में दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में महावीर इंटरनेशनल बालोतरा के सदस्यों द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को अल्पाहार करवाया गया।

इस अवसर पर श्री पारसमल भंडारी (पूर्व सभापति), ने कहा कि दिव्यांग बच्चों का शिक्षा से ही कल्याण संभव हे। इन बच्चो के सर्वांगीण विकास हेतु कार्यरत संस्था की मदद के लिए सर्व समाज को आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में श्री ओम प्रकाश बांठिया (पूर्व उपाध्यक्ष, महावीर इंटरनेशनल), श्री गौतम जी चोपड़ा दांती, श्री जवेरी लाल जी एवं श्री हीरालाल प्रजापति ने उपस्थित होकर बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संस्था के सचिव सत्यनारायण चौधरी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय में वर्तमान में 48 दिव्यांग बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं, जिन्हें शिक्षा, प्रशिक्षण एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं पूर्णतः निःशुल्क प्रदान की जाती हैं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के अध्यापक सुनिल कुमार, तेजाराम, परवीन कुमार एवं विजय सिंह उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

संस्था द्वारा इस प्रकार के सहयोगात्मक कार्यक्रमों से बच्चों में आत्मविश्वास एवं सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा मिल रहा है।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button