ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

आशियाना गार्डन के पीछे अवैध कचरा डंपिंग से फैली दुर्गंध, स्वास्थ्य संकट गहराया

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी। अलवर बाईपास स्थित आशियाना गार्डन सोसाइटी के पीछे खुले क्षेत्र में अवैध रूप से कचरा डंप किए जाने का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। ट्रैक्टरों के माध्यम से नियमित रूप से गंदा व अस्वच्छ कचरा डाले जाने से पूरे इलाके में तीव्र दुर्गंध फैल गई है, जिससे क्षेत्रवासियों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। आशियाना गार्डन रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी के सचिव लोकेश्वर जोशी ने बताया कि कचरे से उठने वाली बदबू के कारण सोसाइटी में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों एवं बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। स्थिति अब एक गंभीर स्वास्थ्य संकट का रूप लेती जा रही है और आसपास के निवासियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

उन्होंने कहा कि एक ओर देश में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता का संकल्प लिया गया है, वहीं दूसरी ओर इस तरह की अवैध डंपिंग से पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा है और स्वच्छ शहर के प्रयासों को झटका लग रहा है।

इस संबंध में आशियाना गार्डन रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी, भिवाड़ी द्वारा नगर परिषद भीवाड़ी के आयुक्त मुकेश कुमार चौधरी तथा राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, भिवाड़ी के अधिकारी अमित जुयाल को लिखित शिकायत सौंपकर ठोस कार्रवाई की मांग की जा चुकी है, ताकि “स्वच्छ भिवाड़ी” के लक्ष्य को साकार किया जा सके।

हालांकि, अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से क्षेत्र के निवासियों में रोष व्याप्त है। सोसाइटी ने संबंधित विभागों से शीघ्र कदम उठाने की मांग की है, ताकि इलाके को प्रदूषण से मुक्त कर नागरिकों को राहत दिलाई जा सके। यह जानकारी सोसाइटी के सचिव लोकेश्वर जोशी ने प्रदान की।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button