उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा

द इंडियन पब्लिक स्कूल में भव्य मातृ पितृ पूजन कार्यक्रम सम्पन्न

 रिपोर्ट डॉक्टर संजय पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल नंबर 7376 3261 75

 *मातृ पितृ पूजन कार्यक्रम*

*द इंडियन पब्लिक स्कूल में भव्य मातृ पितृ पूजन कार्यक्रम सम्पन्न*

*स्थान – खखरा मैगलगंज जिला खीरी उ. प्र.*

*12 फरवरी को द इंडियन पब्लिक स्कूल* में मातृ पितृ शक्ति के सम्मान में एक अत्यंत भावपूर्ण एवं प्रेरणादायी *मातृ पितृ पूजन* कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर भक्ति, श्रद्धा और कृतज्ञता के भाव से ओत-प्रोत हो उठा।

कार्यक्रम की शुरुआत *माँ सरस्वती* के पूजन एवं दीप प्रज्वलन से हुई। विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के चरण पखारकर, तिलक लगाकर एवं पुष्प अर्पित कर उनके प्रति आदर और प्रेम व्यक्त किया। यह दृश्य अत्यंत भावुक एवं मन को स्पर्श करने वाला था।

विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय ने अपने उद्बोधन में कहा कि “माँ ही प्रथम गुरु है, जिनके संस्कारों से ही समाज और राष्ट्र का निर्माण होता है। इस अवसर पर आए हुए गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने अनुभव साझा किए और विद्यालय के इस सराहनीय प्रयास की बहुत ही प्रशंसा की। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में मातृ पितृ भक्ति, संस्कार एवं पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करना था, जिसमें विद्यालय पूर्णतः सफल रहा।

द इंडियन पब्लिक स्कूल संस्थापक *श्री अजय शुक्ला*

*खखरा मैगलगंज जिला खीरी उत्तर प्रदेश

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button