उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राजनीति
आम आदमी पार्टी की ‘नफरत मिटाओ, संविधान बचाओ’ यात्रा 16 को

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती (वेदांत टाइम्स/बस्ती टाइम्स 24)। गुरूवार को आम आदमी पार्टी जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष डा. राम सुभाष वर्मा की अध्यक्षता मंें प्रेस क्लब सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में सांगठनिक मजबूती के साथ ही आगामी 16 फरवरी को सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज के बेवा चौराहे से कन्या इण्टर तक राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में निकाली जाने वाली ‘नफरत मिटाओ, संविधान बचाओ’ 9 किलोमीटर की यात्रा की रूप रेखा पर विचार किया गया।
जिलाध्यक्ष डा. राम सुभाष वर्मा ने कहा कि ‘नफरत मिटाओ, संविधान बचाओ’ यात्रा में बस्ती से बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।
तैयारी बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी कुलदीप जायसवाल, प्रान्तीय सचिव पतिराम आजाद, जिला महासचिव चन्द्रभान कन्नौजिया आदि ने कहा कि आम आदमी पार्टी जनहित के सवालों को लेकर निरन्तर संघर्षरत है। ‘नफरत मिटाओ, संविधान बचाओ’ यात्रा का उद्देश्य केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को आईना दिखाना है।
बैठक में मुख्य रूप से मिथिलेश भारती, शेषपाल चौधरी, राम सजन सूर्यबंशी, राम अदालत, वीरेन्द्र यादव आदि शामिल रहे।

Subscribe to my channel


