देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बीकानेर में स्वतंत्रता सेनानी स्व. मूलचंद पारीक की 19वीं पुण्यतिथि पर 16 फरवरी को श्रद्धांजलि सभा

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर, 13 फरवरी 2026।
स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय मूलचंद पारीक की 19वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 16 फरवरी 2026, सोमवार को प्रातः 10:15 बजे स्थानीय जस्सूसर गेट स्थित मूर्ति सर्किल पर किया जाएगा। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मदन गोपाल मेघवाल, अध्यक्ष शहर जिला कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी, करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. बी. डी. कल्ला, पूर्व कैबिनेट मंत्री, राजस्थान सरकार मौजूद रहेंगे।
विशिष्ट अतिथियों में मोहम्मद हारून राठौड़, पूर्व उप महापौर तथा सलीम भाटी, पूर्व अध्यक्ष राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल (चंडीगढ़ प्रभारी, माइनॉरिटी डिपार्टमेंट) शामिल होंगे।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान स्वतंत्रता सेनानी स्व. मूलचंद पारीक के देशभक्ति, त्याग और समाज सेवा के योगदान को स्मरण किया जाएगा। वक्ता उनके आदर्शों पर चलने और नई पीढ़ी को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करने का संदेश देंगे।
कार्यक्रम के आयोजक एवं निवेदक नित्यानंद पारीक, अध्यक्ष स्व. राजीव गांधी स्मृति संस्थान, बीकानेर ने सभी नागरिकों से समय पर उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।
यह आयोजन शहरवासियों के लिए देशभक्ति और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला महत्वपूर्ण अवसर रहेगा।

Subscribe to my channel


