उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
बोर्ड परीक्षा 2026 को नकल विहीन बनाने हेतु राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, बस्ती में बैठक आयोजित

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 13 फरवरी 2026।
जिले में आगामी बोर्ड परीक्षा 2026 को नकल विहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, बस्ती में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अधिकारी महोदय द्वारा की गई।
बैठक में जिले के सभी 130 परीक्षा केंद्रों के स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे 24×7 क्रियाशील रखने के निर्देश दिए। साथ ही पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था एवं साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यदि किसी भी परीक्षा केंद्र पर नकल या अनुचित साधनों का प्रयोग पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


