उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

महाशिवरात्रि को लेकर छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में तैयारियों का निरीक्षण, कमिश्नर व आईजी ने दिए दिशा-निर्देश

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल नंबर: 7376326175

खीरी, 12 फरवरी 2026।

आगामी महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। गुरुवार को कमिश्नर लखनऊ श्री विजय विश्वास पंत एवं पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र श्री किरण एस ने जिलाधिकारी खीरी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल व पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के साथ मंदिर परिसर, प्रमुख चौराहों तथा पार्किंग स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों के साथ बैठक कर महाशिवरात्रि पर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों ने अब तक की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए शेष कार्यों को पर्व से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए।

नीलकंठ मैदान में वालेंटियर्स एवं आपदा मित्रों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही मंदिर प्रबंधन समिति के साथ भी समन्वय बैठक कर श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ प्रबंधन, पार्किंग, स्वास्थ्य सेवाओं तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार, अपर जिलाधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी अमित राय, मुख्य चिकित्साधिकारी खीरी, अधिशासी अभियंता, उपजिलाधिकारी गोला, क्षेत्राधिकारी गोला सहित जनपद के सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

प्रशासन का कहना है कि महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएंगी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button