देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
राजस्थान बजट 2026–27 से बीकानेर को विकास की नई सौगात : सुमन छाजेड़

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बजट पर प्रतिक्रिया
बीकानेर। राजस्थान सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026–27 का बजट विकास, जनकल्याण एवं सुशासन को समर्पित एक दूरदर्शी एवं सर्वसमावेशी बजट है, जो प्रदेश के साथ-साथ बीकानेर के समग्र विकास को नई गति प्रदान करेगा।
भाजपा शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुवे कहा कि बीकानेर जिले के लिए आधारभूत ढांचे, कानून व्यवस्था, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य एवं विद्युत क्षेत्र में महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं, जिससे जिले के विकास को नई दिशा मिलेगी।
उन्होंने बताया कि बीकानेर में विशेष न्यायालय (एन डी पी एस कोर्ट) की स्थापना का निर्णय अत्यंत स्वागतयोग्य है। इससे मादक पदार्थों से जुड़े मामलों का त्वरित निस्तारण होगा तथा क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
उन्होंने कहा कि बजट में बीकानेर में सड़क निर्माण, पुलिया निर्माण, रेलवे क्रॉसिंग पर ROB/RUB निर्माण कार्य एवं शहरी-ग्रामीण आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के प्रावधान किए गए हैं। साथ ही जिले में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने, जलापूर्ति अंतराल कम करने तथा जल संसाधन विकास के लिए विशेष योजनाएं भी शामिल की गई हैं।
सुमन छाजेड़ ने बताया कि बीकानेर शहर में 132 केवी जीएसएस (ग्रिड सब स्टेशन) की स्थापना से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी और शहर के विकास एवं औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में बीकानेर को विशेष सौगात मिली है, जिसमें चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, ट्रॉमा सेवाओं को सुदृढ़ करना, स्वास्थ्य संस्थानों का उन्नयन तथा आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विकास शामिल है। इससे आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।
सुमन छाजेड़ ने इस जनहितकारी बजट के लिए माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं माननीय वित्त मंत्री दिया कुमारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट बीकानेर के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

Subscribe to my channel


