देशब्रेकिंग न्यूज़राज्यविश्वशिक्षास्वास्थ्य

ऋषिकेश में इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन योगा एंड हॉलिस्टिक हेल्थ सम्पन्न, देश-विदेश के विशेषज्ञों ने किया मंथन

वेदान्त सिंह की रिपोर्ट

 

ऋषिकेश। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ हॉलिस्टिक हेल्थ (NIH) द्वारा श्री स्वामीनारायण आश्रम, ऋषिकेश में 7 एवं 8 फरवरी 2026 को “इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन योगा एंड हॉलिस्टिक हेल्थ” का भव्य आयोजन किया गया। यह सम्मेलन SKM योग एवं GLG योग (वियतनाम) के सहयोग से सम्पन्न हुआ।

कॉन्फ्रेंस का विधिवत उद्घाटन बाली (इंडोनेशिया) से पधारे मुख्य अतिथि पद्मश्री इंद्र आगस उदयन के कर-कमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर अखंड योग इंस्टीट्यूट के संस्थापक डॉ. योगऋषि विश्वकेतु जी, योगी नवीन जोशी, आचार्य प्रसन्ना जी, फ्रांस से पिंकी स्लगर तथा डॉ. सत्येन्द्र मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री स्वामीनारायण आश्रम के परमाध्यक्ष सुनील भगत जी ने की।

दीप प्रज्ज्वलन समारोह में एस.के.एम. योग के संस्थापक डॉ. शिवम मिश्रा, NIH के चेयरमैन डॉ. विनोद कश्यप, संरक्षक डॉ. डवास, डॉ. एम.के. तनेजा, आचार्य चंद्रशेखर शास्त्री एवं श्री पुष्कर मिश्रा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। सम्मेलन के दौरान योग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले योगाचार्यों एवं योग शिक्षकों को गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया, वहीं वक्ताओं एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

सम्मेलन में डॉ. गोविंदा कुमार त्रिवेदी, डॉ. एम.के. तनेजा, डॉ. शिवम मिश्रा, डॉ. आर.पी. सिंह, थाइलैंड से डॉ. अलका गुप्ता, श्री पुष्कर मिश्रा, श्री भास्कर अस्थाना, लखनऊ विश्वविद्यालय से डॉ. सत्येन्द्र मिश्रा, गुरु रामराय विश्वविद्यालय से डॉ. सरस्वती काला, जियो वेलनेस कुरुक्षेत्र के सीएमओ डॉ. संजय श्रीवास्तव एवं डॉ. सुभाष सारंगी सहित अनेक विद्वानों ने अपने शोधपरक व्याख्यान प्रस्तुत किए। साथ ही विभिन्न शोधार्थियों ने भी अपने शोध पत्र प्रस्तुत कर योग एवं समग्र स्वास्थ्य पर गहन चर्चा की।

सायं आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में महाराजा सयाजीराव गायकवाड़, वडोदरा विश्वविद्यालय की नृत्य विभागाध्यक्ष डॉ. स्मृति वाघेला एवं उनकी टीम ने ‘कृष्णप्रिय मीरा’ पर आधारित नृत्य नाटिका तथा हनुमान चालीसा की भावपूर्ण प्रस्तुति दी, जिसने सभी का मन मोह लिया।

इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में नीदरलैंड, रोमानिया, फ्रांस, जर्मनी, थाइलैंड, इटली, इंडोनेशिया सहित भारत के विभिन्न राज्यों से आए डेलीगेट्स ने भाग लिया। प्रतिदिन प्रातः 6 बजे गंगा घाट पर सामूहिक योगाभ्यास एवं सायंकाल गंगा आरती में सभी प्रतिभागियों की सहभागिता रही, जिससे कार्यक्रम आध्यात्मिक वातावरण में सम्पन्न हुआ।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मिसेज यूनिवर्स श्रीमती नम्रता शुक्ला ने डेलीगेट्स को प्रमाण-पत्र वितरित किए। साथ ही नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार) में योग-नेचुरोपैथी विभाग के इंचार्ज डॉ. पी.के. चौहान, NIH संरक्षक श्री प्रवेंद्र दहिया, डॉ. राजीव कुमार एवं विश्व प्रसिद्ध योगगुरु ढाकाराम जी को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

NIH चेयरमैन डॉ. विनोद कश्यप ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि पिछले पांच वर्षों में NIH द्वारा 78 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सेमिनार एवं कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा चुकी हैं। उन्होंने घोषणा की कि आगामी 25 से 29 अप्रैल को NIH एवं एस.के.एम. योग के संयुक्त तत्वावधान में वियतनाम में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। साथ ही 18 से 20 दिसंबर 2026 को श्री स्वामीनारायण आश्रम में इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस एवं आरोग्य एक्सपो का आयोजन प्रस्तावित है।

दो दिवसीय यह सम्मेलन योग एवं समग्र स्वास्थ्य के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग और शोध संवाद का महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button